बिलासपुरसिम्स हॉस्पिटल

दीपावली पर बिलासपुर सिम्स अलर्ट मोड पर, 3 दिन में 1100 से अधिक मरीजों का इलाज …

बिलासपुर। दीपावली पर्व के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर को अलर्ट मोड पर रखा गया था। अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मुस्तैदी के चलते तीन दिनों (7 से 9 नवंबर) के भीतर अस्पताल पहुंचे 1100 से अधिक मरीजों को त्वरित व आवश्यक इलाज मुहैया कराया गया।
अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के नेतृत्व में अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और एम्बुलेंस व्यवस्था की निरंतर निगरानी की गई। सभी विभागों में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों व जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों के इलाज में कोई विलंब न हो।
तीन दिनों में आए मामलों का मरीज:
* कुल मरीज: 3 दिनों में कुल 69 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 1087 मरीजों का ओपीडी (OPD) में उपचार हुआ।
* सड़क हादसे व मारपीट: त्योहार के दौरान सबसे ज्यादा मामले सड़क दुर्घटनाओं और मारपीट के सामने आए। सड़क हादसे के 25 मरीज भर्ती हुए और 896 ओपीडी पहुंचे। वहीं मारपीट के 10 मरीज भर्ती व 150 ओपीडी में दर्ज हुए।
* पटाखे और सांस की तकलीफ: पटाखों से झुलसने के 14 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 35 मरीजों का ओपीडी में इलाज हुआ। धुएं व प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ के 20 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। इसके अलावा आंखों में संक्रमण/चोट के 6 मरीज भी पहुंचे।
विशेष अलर्ट व्यवस्था और चिकित्सकीय टीम की तत्परता से सिम्स में आपातकालीन सेवाएं सुचारु रहीं। आपात स्थिति के लिए सिम्स आपातकालीन विभाग के नंबर 222301 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page