
बिलासपुर । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों एवं संदेहास्पद गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 09 नवम्बर 2025 को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित कबाड़ी दुकानों की व्यापक जांच (Surprise Checking) की गई।
अभियान के तहत कुल 06 कबाड़ी दुकानों की जांच की गई, जिनमें पुराना पेपर, प्लास्टिक बोतल, व अन्य कबाड़ सामग्री की विस्तृत जांच की गई। पुलिस को किसी भी दुकान से चोरी की वस्तुएं या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।
जांच के दौरान प्रमुख दुकानों में —
1️⃣ फजीर कबाड़ी (बूधवारी बाजार) में पुराने पेपर व शीशी बॉटल मिलीं।
2️⃣ चौहान कबाड़ी (मानिकपुर) में सामान्य कबाड़ सामग्री पाई गई।
3️⃣ पप्पू कबाड़ी (देवरीखुर्द) एवं अकबर कबाड़ी (देवरीखुर्द ) की दुकानों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
4️⃣ तस्सु कबाड़ी (धानमंडी रोड) एवं शारिक कबाड़ी (कासिमपारा) में केवल सामान्य पेपर व प्लास्टिक कबाड़ पाया गया।
पुलिस ने सभी दुकानदारों को चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी और निर्देशित किया कि वे केवल वैध स्रोतों से प्राप्त कबाड़ की ही खरीदी करें तथा रजिस्टर संधारित करें। थाना तोरवा पुलिस ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




