कोनीबिलासपुर

52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाने वालों पर ऑपरेशन “प्रहार” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर |थाना कोनी पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ऑपरेशन “प्रहार” के तहत दिनांक 20.01.2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते एवं खिलाते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मौके से 02 बंडल 52 पत्ती ताश, 01 प्लास्टिक कारपेट, नगद ₹71,850/-, 05 मोबाइल फोन एवं 03 मोटर सायकल जप्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,21,850/- (दो लाख इक्कीस हजार आठ सौ पचास रुपये) है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सामूहिक रूप से जुआ संचालन करना स्वीकार किया। यह भी उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एक्ट के अपराध दर्ज हैं। सभी आरोपियों को दिनांक 20.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दिनांक 21.01.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रमोद कौशिक, पिता हरिराम कौशिक, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2. रवि कौशिक, पिता स्व. सगरिया कौशिक, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवनगर महामाया चौक के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
3. निक्कू राव उर्फ निखिल राव, पिता स्व. नरेन्द्र राव, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवनगर शासकीय प्राथमिक शाला के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
4. देवेन्द्र सिंह ठाकुर, पिता मानिक लाल ठाकुर, उम्र 44 वर्ष, निवासी देवनंदन नगर फेस-1 मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
5. संतोष राजपूत, पिता स्व. वीरू राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ज्योति विहार, रामा ग्रीन सिटी के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
6. मनोज महानंद, पिता हरिश्चंद्र महानंद, उम्र 49 वर्ष, निवासी अटल आवास मुक्ति धाम के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
7. अतिश ताम्रकार, पिता अशोक ताम्रकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर बॉम्बे आवास ब्लॉक C-2, क्वार्टर नं. 13, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

विशेष भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी, आरक्षक थमेंद्र रात्र, आरक्षक संजय गोस्वामी एवं आरक्षक रामकुमार बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page