बिलासपुर

ग्राम ऊनी के लोग 3 महीने से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा ग्रामीण, सांख्यिकी विभाग की लापरवाही उजागर …

बिलासपुर/मस्तूरी:जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊनी का ग्रामीण अपने परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पिछले तीन महीनों से दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की संवेदनहीनता के कारण उसे सिर्फ कोरे आश्वासन और गोलमोल जवाब मिल रहे हैं। सिस्टम की इस लापरवाही ने मृत व्यक्ति के परिजनों का दर्द और बढ़ा दिया है।
सचिव से लेकर सांख्यिकी विभाग तक भ्रष्टाचार और टालमटोल
पीड़ित ग्रामीण के अनुसार, जब वह पंचायत सचिव के पास पहुंचा तो उन्होंने आईडी बंद होने का हवाला देकर प्रकरण को आगे अप्रूवल के लिए सांख्यिकी विभाग भेज दिया। लेकिन विडंबना देखिए कि दस्तावेज सौंपे जाने के 15 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी फाइल वहीं की वहीं अटकी रहती है। जब ग्रामीण सांख्यिकी विभाग पहुंचा तो उसने विभाग की पोल खोल दी। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां न तो अधिकारी फोन उठाते हैं और न ही समय पर दफ्तर में मिलते हैं। अकेले ग्राम पंचायत ऊनी सहित आसपास के करीब 8 से 10 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र लंबे समय से पेंडिंग पड़े हैं।
अधिकारियों की मिलीभगत और सर्वर का घटिया बहाना
सांख्यिकी अधिकारी सुरभि जैन पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने जानबूझकर अप्रूवल को आगे नहीं बढ़ाया है। जनता के सवालों से बचने के लिए अब हर बार ‘पोर्टल के सर्वर में तकनीकी खराबी’ का पुराना और घिसा-पिटा बहाना आगे कर दिया जाता है। आखिर कब तक जनता को सर्वर के नाम पर गुमराह किया जाएगा? क्या सर्वर की दिक्कत सिर्फ गरीबों के काम रोकने के लिए ही आती है?
जिम्मेदारों के गोलमोल जवाब और कलेक्टर से गुहार

हैरानी की बात तो यह है कि सांख्यिकी विभाग के उप संचालक नरेंद्र कुमार नेताम अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास कोई 4, 6 और 8 महीने पुरानी जानकारियां लंबित नहीं हैं, जबकि ग्रामीण का दावा है कि वह सभी दस्तावेज पहले ही जमा कर चुका है। नेताम ने दिल्ली से सर्वर में दिक्कत होने का राग अलापते हुए जल्द कार्रवाई का खानापूर्ति भरा आश्वासन दिया है।
तीन महीने से सिस्टम की चौखट पर ठोकरें खा रहा ग्रामीण अब थक-हारकर कलेक्टर की शरण में पहुंचा है। जनता अब यह देखने को मजबूर है कि प्रशासन के इन लापरवाह और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों की नींद कब टूटती है और पीड़ित को न्याय कब मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page