छत्तीसगढ़बिलासपुर

तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा .

बिलासपुर। थाना तारबाहर पुलिस ने असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी क्षेत्र में अशांति फैलाने, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे।

आरोपियों के नाम व पते

1. ज्ञान शुक्ला, पिता श्याम बाबू शुक्ला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर।


2. शेख समीर, पिता शेख मुनीर, उम्र 45 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर।

इसके साथ ही पुलिस ने बाहर से आकर अवैध रूप से निवास करते हुए चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले 09 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की गतिविधियों से स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया।

तारबाहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page