छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो शराब कोचिये गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। निर्देशों के पालन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।


दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रानीगांव क्षेत्र में दो व्यक्ति स्कूटी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान की घेराबंदी की। मौके पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दोनों आरोपियों को शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. खिलेश्वर कंवर, पिता स्व. रामप्रसाद कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा।


2. सुनीता मरावी, पति राजेन्द्र मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।



इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चन्द्राकर, मनीष जायसवाल एवं महिला आरक्षक अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page