बिलासपुर

बिलासपुर में रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुआ पथराव; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले …

बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रक्षाबंधन की रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।


तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब एसएसपी रजनेश सिंह ने हिंदूवादी नेता रामसिंह और उनके समर्थकों को चर्चा के लिए थाने बुलाया। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से अचानक दनादन पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने पटाखे जलाकर पुलिस और लोगों पर फेंके, जिससे भगदड़ मच गई। इस अचानक हुए हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों और नागरिकों को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उपद्रव के दौरान स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।


हालात बेकाबू होते देख एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर स्वयं मोर्चा संभालने सड़क पर उतरे। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।


फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस घटना की वजहों की जांच कर रही है और पथराव व उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page