बिलासपुर में रक्षाबंधन की रात हिंसा: 11 गिरफ्तार, SSP बोले– आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात दो गुटों के बीच हुए भीषण संघर्ष, पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीनियर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हिंसा में शामिल सोहेल ग्रुप के 8 और रामसिंह ग्रुप के 3 आरोपियों को पकड़ा गया है।

सोहेल खान ग्रुप…
01.-मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
02.-शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा थाना सिटी कोतवाली…
03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उंम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर…
04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निकीस खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास जिला बिलासपुर छ.ग. …
06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर…
08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर…
राम सिंह ठाकुर ग्रुप…
01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर…
02.- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर…
03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा
घटना की शुरुआत मध्यनगरी चौक स्थित एक बिरयानी सेंटर के सामने धार्मिक टिप्पणियों को लेकर हुई। इसके बाद सोहेल और रामसिंह गुट के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। डायल 112 के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने कॉल और मैसेज कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। हुड़दंगियों ने गलियों, घरों और दुकानों पर पथराव किया और सडकों पर खड़ी गाड़ियों में लाठी-रॉड से तोड़फोड़ की।
एसएसपी के अनुसार, सोहेल खान एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ 11 से अधिक मामले दर्ज हैं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसके जवाब में पुलिस बल ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर देर रात स्थिति पर नियंत्रण पाया। खपरगंज इलाके के छतों से पत्थर और बम फेंकने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी खंगालकर अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी हैं। एसएसपी ने भड़काऊ मैसेज फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।




