बिलासपुर

कांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव से पहले नेहरू चौक पर टिन की दीवार, वाटर कैनन और भारी पुलिस बल तैनात…

बिलासपुर में बेलतरा विधानसभा के स्थानीय मुद्दों और कथित प्रशासनिक प्रताड़ना के विरोध में कांग्रेस द्वारा 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट घेराव और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके तहत कांग्रेसजन सुबह कांग्रेस भवन में एकत्र होकर नेहरू चौक पर धरना देंगे और फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने कूच करेंगे।
इस प्रदर्शन के मुख्य मुद्दों में बेलतरा के भाजपा विधायक पर बदले की भावना से काम करने, कांग्रेस विचारधारा के जनप्रतिनिधियों तथा निर्वाचित पंचायत एवं नगर निगम प्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने और विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप शामिल हैं। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व सरपंच धनंजय सिंह के साथ हुए घटनाक्रम, खराब सड़कों, बढ़े बिजली बिलों, अवैध उत्खनन, जलभराव और गरीबों के घरों पर तोड़फोड़ जैसे स्थानीय मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं। साथ ही, हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस भवन में प्रवेश के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को भी इसमें प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए नेहरू चौक पर टीन की दीवार खड़ी कर रास्ता सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के सामने वाटर कैनन, दमकल वाहन और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page