
बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम के सामने ही हुज्जतबाजी एवं मारपीट का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक गजेंद्र साहू पिता स्व. रामप्रसाद साहू उम्र 33 वर्ष, निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसका लक्ष्मी नारायण साहू एवं जागेश्वर साहू के साथ जमीन विवाद चल रहा है। आने-जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में अनावेदकों द्वारा लाठी-डंडा से लैस होकर आवेदक को मारने के लिए दौड़ाया गया।
सूचना मिलते ही कोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, किंतु आरोपियों द्वारा पुलिस के सामने ही आवेदक पर हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से भी हुज्जतबाजी शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी बड़ी घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी—
1 लक्ष्मी नारायण साहू, पिता स्व. बुधराम साहू, उम्र 54 वर्ष, निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2 जागेश्वर साहू, पिता लक्ष्मी नारायण साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।




