जरा हटकेबिलासपुर

अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, विरोध पर मारपीट व मोबाइल तोड़ा, सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तारी .

बिलासपुर । महिला संबंधी अपराध पर सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही कोर्ट आने-जाने के दौरान अधिवक्ता द्वारा शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट व मोबाइल तोड़ने के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पीड़िता ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के साथ विवाद संबंधी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, जिस कारण वह अक्सर कोर्ट आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान अधिवक्ता पवन अवस्थी पिता राम प्रसाद अवस्थी, उम्र 45 वर्ष, निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास, चांटीडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर से हुई। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

अप.क्र. – 1543/2025, धारा – 69, 296, 115(2), 351(2), 324(4) बीएनएस

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिन्होंने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट के केवल 12 घंटे के भीतर दिनांक 03.11.2025 को आरोपी पवन अवस्थी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page