बिलासपुर

बिलासपुर में पथराव और विवाद मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 गिरफ्तार; 5 आरोपियों का निकाला  जुलूस, राम सिंह ठाकुर फरार …

बिलासपुर: शहर में हाल ही में हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक एयर पिस्टल भी जब्त की है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल खान और उसके साथियों का सरेराह जुलूस निकाला।
शुरुआती दौर में इस घटना को सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यह विवाद किसी धार्मिक तनाव का परिणाम नहीं, बल्कि दो गुटों के बीच आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पक्ष के 5 अन्य प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला और उन्हें जेल भेज दिया है:
* सन्नी ध्रुव (18 वर्ष ), पिता: शिवनारायण ध्रुव
* दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (19 वर्ष), पिता: मनहरण पुरी गोस्वामी
* अभिजित नेताम उर्फ निखिल नेताम (19 वर्ष), पिता: सुरेश नेताम
* करण कश्यप उर्फ बडू (23 वर्ष), पिता: गिरधारी लाल कश्यप
* कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (19 वर्ष), पिता: शिव मरावी
   (सभी निवासी: कुंदरापारा, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर)

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोहेल खान पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे पक्ष का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर, जिस पर भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, फिलहाल फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page