सीपत पुलिस ने सागौन लकड़ी की तस्करी करते 5 आरोपियों को दबोचा, पिकअप और आरा मशीन जब्त .

बिलासपुर (सीपत)। जिला पुलिस बिलासपुर के अंतर्गत थाना सीपत पुलिस ने जंगल से कीमती सागौन लकड़ी की चोरी कर तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जंगल से लकड़ी काटकर पिकअप वाहन के जरिए जांजगीर-चांपा ले जाने की फिराक में थे।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 26 फरवरी 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली कि नवापारा ग्राम जेवरा के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटकर परिवहन कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (CG-11 AB-0612) को रोका गया, जिसमें तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुए।

जप्त संपत्ति का विवरण:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2,21,827 रुपये का मशरूका जप्त किया है, जिसमें शामिल हैं:
* 16 नग सागौन लकड़ी (कीमत ₹65,827)
* एक डीजल आरा मशीन मय ब्लेड (कीमत ₹6,000)
* एक पिकअप वाहन (कीमत ₹1,50,000)
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1 रामचंद कुर्रे (41 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा।
2 संतोष कुमार (50 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा।
3 जय सिंह ओगरे (62 वर्ष), निवासी ठरगा बहरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा।
4 लिल्लू राम पटेल (56 वर्ष), निवासी महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा।
5 रघुवीर सिंह मरावी (40 वर्ष), निवासी महुदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चांपा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



