सीपत

सीपत पुलिस की कार्रवाई: 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर । थाना सीपत पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम फरहदा में रेड कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11,400 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम फरहदा के डिपरा पारा में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

रेड के दौरान आरोपी अशोक केंवट (29 वर्ष), निवासी ग्राम फरहदा डिपरा पारा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ-साथ शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण जैसे बड़ा एल्यूमिनियम का डेगचा, स्टील का कोपरा और पाइप आदि भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page