सीपत

सीपत पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर बांस डंडा बरामद किया जेल भेजा .

बिलासपुर / थाना सीपत में हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ग्राम सेलर बरभाठा की है, जहां पानी टंकी के ऊपर सीढ़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 को सूचक शत्रुहन धुरी द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया गया कि राजू धुरी नामक व्यक्ति पानी टंकी के ऊपर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या की गई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल केंवट, निवासी सेलर बरभाठा, घटना के समय पानी टंकी के ऊपर सो रहा था। 28 मार्च की रात करीब 9 बजे मृतक राजू धुरी वहां पहुंचा और आरोपी को आवाज दी। आरोपी द्वारा मना करने के बावजूद मृतक वहीं रुका रहा, जिससे नाराज होकर आरोपी ने पास में रखे बांस के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजू धुरी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी अनिल केंवट (उम्र 40 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page