सीपत

इश्क़, शक और खौफनाक अंत: प्रेमिका बनी कातिल, शादीशुदा युवक की गला घोंटकर हत्या …

बिलासपुर (सीपत): प्यार में ज़रा सा शक और बेकाबू गुस्सा किसी हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ सकता है, बिलासपुर के सीपत क्षेत्र से आई यह सनसनीखेज वारदात इसका जिंदा सबूत है। ग्राम कौड़िया निवासी शादीशुदा युवक चंद्रप्रकाश पटेल का पिछले दो सालों से दर्राभाठा की निवासी उर्वसी दास महंत (30) उर्फ ‘चुलबुल’ के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन किसे पता था कि जिस रिश्ते में कभी वादे-कसमें थे, उसका अंत इतना दर्दनाक और खौफनाक होगा।
शराब, शक और खूनी जंग
घटना वाले दिन उर्वसी अपनी स्कूटी से चंद्रप्रकाश के घर पहुंची थी। चंद्रप्रकाश उस वक्त शराब के नशे में था। बातचीत के दौरान उसने उर्वसी पर किसी और से मिलने-जुलने का शक जताया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते प्यार की यह दास्तान खूनी जंग में बदल गई। हाथापाई के दौरान प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का गला इतनी जोर से घोंटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वह शव को बाड़ी में फेंककर वहां से फरार हो गई।
24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी
29 जुलाई को बाड़ी में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बिलासपुर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों व स्कूटी के सुराग के दम पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला उर्वसी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
  सावधान! प्यार में अंधे होकर अपनी सीमाएं न भूलें:
यह घटना हर उस इंसान के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो अवैध संबंधों, बेहिसाब शक और नशे के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। याद रखिए, क्षणिक आवेग और अविश्वास कभी-कभी आपकी जान का दुश्मन बन सकता है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page