बिलासपुरसरकंडा

सरकंडा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिलिवरी ब्वॉय से मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में 2 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और नगद रकम बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को प्रार्थी कुष कुमार खुसरो, जो ब्लिंकिट कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत है, दोपहर करीब 1.30 बजे अशोक विहार फेस-2 से डिलिवरी कर कंपनी के स्टोर लौट रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाकर जेब में रखे 1000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी द्वारा अपने साथी को “आकाश” नाम लेकर पुकारे जाने की जानकारी प्रार्थी ने पुलिस को दी।


आरोपियों का नाम

1. आकाश केंवट, पिता विजय केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


2. दीपक पटेल, पिता द्वारिका पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


3. विधि से संघर्षरत् दो नाबालिग बालक

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर, चिंगराजपारा के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटना स्वीकार की, जिसके बाद लूटा गया मोबाइल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page