कोनीबिलासपुर

कोनी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घुटकु के स्टेशन पारा क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती माया फेकर अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री करने की तैयारी कर रही है। सूचना की तस्दीक करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से श्रीमती माया फेकर (उम्र 30 वर्ष), पति ईश्वर फेकर, निवासी स्टेशन पारा ग्राम घुटकु, थाना कोनी जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पीले रंग के तीन प्लास्टिक डिब्बों में भरी हुई कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। प्रत्येक डिब्बे की क्षमता 15-15 लीटर बताई गई है। आरोपी महिला शराब रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

पुलिस ने अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page