कोनीबिलासपुर

लूट के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रार्थी तामेश्वर सोनी, मार्क अस्पताल बिलासपुर से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क, कोनी के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। मोटरसाइकिल धीमी करते ही आरोपियों ने हैंडल पकड़कर उन्हें गिरा दिया तथा मारपीट कर पर्स में रखे 11,000 रुपये नकद व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।


घटना की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 127(1), 309(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी —


1 लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू, उम्र 22 वर्ष, निवासी इमली भाटा, थाना सरकंडा।


2 कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी इमलीपारा, थाना सरकंडा।


3 श्रवण उर्फ नानू कौशिक, उम्र 19 वर्ष, निवासी इमलीपारा, थाना सरकंडा।


गिरफ्तारी दिनांक —


• आरोपी क्रमांक 01 की गिरफ्तारी : 16 जनवरी 2026
• आरोपी क्रमांक 02 एवं 03 की गिरफ्तारी : 17 जनवरी 2026


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 800 रुपये बरामद कर जप्त किए हैं। शेष रकम खर्च किया जाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page