बिलासपुरसिविल लाइन

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर।ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की रोकथाम के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के तहत एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही दो पृथक प्रकरणों में की गई है।


दिनांक 06 जनवरी 2026 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास से एक आरोपी तथा व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से दूसरे आरोपी को पकड़ा।


तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट तथा कुल ₹5,000/- नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी बिग बैश लीग मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी –


1 अविनाश वाधवानी उर्फ अवि पिता – श्यामलाल वाधवानी उम्र – 28 वर्ष निवासी – गार्डन सिटी, मोपका, राहुल ढाबा के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर


2 आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश पिता – अनिल कुमार अग्रवाल
उम्र – 31 वर्ष निवासी – गली नंबर 5, विनोबा नगर, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर

गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि अवैध सट्टा गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page