बिलासपुरमल्हार

चाकूबाजी के आरोपी को चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा, बटनदार चाकू व बाइक जब्त .

बिलासपुर / चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी अंतर्गत चाकूबाजी की एक गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी, रकम नहीं मिलने पर उसने बटनदार चाकू से हमला कर दिया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरिओम सिंह ठाकुर पिता स्व. करण सिंह ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया, चौकी मल्हार थाना मस्तुरी, दिनांक 01.01.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसी दिन शाम करीब 5.30 बजे वह ग्राम पकरिया हाई स्कूल के पास खड़ा था। उसके साथ भतीजा अमन सिंह ठाकुर एवं अभिजीत सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। तभी ग्राम किरारी निवासी सुमित सिंह ठाकुर अपने साथी अभय सिंह ठाकुर के साथ मोटर सायकल से वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी।

इसी दौरान सुमित सिंह ठाकुर ने जेब से बटनदार धारदार चाकू निकालकर अभिजीत सिंह पर हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ के अंगूठे के पास चाकू से चोट आई, जिससे खून निकलने लगा। आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घायल अमन सिंह ठाकुर को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तुरी भेजा गया, जहां डॉक्टर द्वारा शार्प ऑब्जेक्ट से चोट होना लेख किया गया। प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सुमित सिंह ठाकुर को ग्राम पकरिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटर सायकल जब्त की गई। साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ी गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी अभय सिंह ठाकुर की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page