छत्तीसगढ़बिलासपुर

नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, वीडियो हुआ वायरल – पुलिस और आरपीएफ की टीम ने उतरवाया .

बिलासपुर /  गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसने क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया। रेलवे परिसर स्थित मोबाइल टावर पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया और ऊपर जाकर आराम करने लगा। उसे टावर की ऊँचाई पर लेटे और मोबाइल देखते हुए लोगों ने देखा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया और स्थानीय ग्रुपों में तेजी से वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टावर के नीचे भीड़ जमा हो जाने से स्थिति कुछ समय के लिए संवेदनशील हो गई। पुलिस ने युवक से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह नशे की वजह से बार-बार उठकर खड़ा होता और फिर बैठ जाता था। लगभग आधे घंटे की समझाइश और प्रयास के बाद जवानों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है, जो नशे का आदी है। परिजनों को सूचना देकर उसे उनके सुपुर्द किया गया। टावर पर चढ़ने की इस खतरनाक हरकत के बाद लोगों में चर्चा है कि नशा और आवेश किसी को किस हद तक ले जा सकते हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page