बिलासपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश .

बिलासपुर / जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की निजी व सामुदायिक समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मामले सामने आए:
अवैध कब्जा:ग्राम पंचायत उड़ेला के किसानों ने शिकायत की कि जनक राम व जगत कौशिक द्वारा आम निस्तारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने से 25 किसानों का रास्ता बंद हो गया है। वहीं, ग्राम पंचायत ओखर की सरपंच श्रीमती ललीता यादव ने भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
प्रमाण पत्र व भुगतान:चकरभाठा निवासी श्रीमती प्रभा मानिकपुरी ने अस्पताल के रिकॉर्ड में त्रुटि के कारण अपने दिव्यांग पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की। कपसियाखुर्द की पूर्व सरपंच कमल बाई राजपूत ने पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की लंबित भुगतान राशि जारी करने की मांग की।
राजस्व व सहायता:विजयपुर के बहोरिक पाल ने अधिग्रहित भूमि के रिकॉर्ड से अपना नाम हटाकर सिंचाई विभाग का नाम दर्ज कराने (त्रुटि सुधार) हेतु आवेदन दिया।
पीड़ित व दिव्यांग सहायता: वृद्ध महिला ढयाना बाई ने घर में हुई चोरी पर कार्रवाई न होने की गुहार लगाई, वहीं शहर के दिव्यांग मुकेश सिंह ठाकुर ने ट्राइसाइकिल और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ मामलों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page