कोनीबिलासपुर

कोनी पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 किलो गांजा जब्त .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है।
थाना कोनी पुलिस को दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पोसरा निवासी रोशन उर्फ छोटू तिवारी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर पुलिस ने रोशन उर्फ छोटू तिवारी पिता स्व. राजकुमार तिवारी उम्र 38 वर्ष, निवासी बाजारपारा ग्राम पोसरा, थाना कोनी जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनकी जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 02 किलोग्राम निकला।
पुलिस ने आरोपी से गांजा के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेश किया जाएगा।
कोनी पुलिस की जनअपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page