छत्तीसगढ़बिलासपुर

हिरीं पुलिस ने ट्रेलर के 8 टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2.80 लाख के टायर बरामद

बिलासपुर। थाना हिरीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर से टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रार्थी दुर्गा प्रसाद द्वारा 8 जेके कंपनी के टायर (मय डिस्क), कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 5084 और CG 10 BL 5081 को 11 दिसंबर की रात भोजपुरी टोल प्लाजा के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन GPS लोकेशन देखकर जांच करने पर टायर चोरी का पता चला।

आरोपीगण (नाम व पता)

1. अरूण कुमार यादव
पिता – शिवचरण यादव
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – महुलियाटांड, थाना कौवाकोल, जिला नवादा (बिहार)


2. राजीव उर्फ आकाश यादव
पिता – सुरेश यादव
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – बदाही, थाना खैरा, जिला जमुई (बिहार)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी की। जांच में स्पष्ट हुआ कि चालक राजीव उर्फ आकाश चोरी किए गए टायरों को पिकअप वाहन JH 07 L 8763 में लोड कर जशपुर की ओर ले जा रहा था। हिरीं थाना टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर राजीव उर्फ आकाश यादव और उसके साथी अरुण कुमार यादव को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ में चोरी की पुष्टि होने पर 12 दिसंबर को उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। चोरी गये सभी 8 टायर भी बरामद कर लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page