बिलासपुरसरकंडा

लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सहित विधि से संघर्षरत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जियो मोबाइल, रेडमी मोबाइल तथा नगद राशि बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामगोपाल तिवारी (55 वर्ष), निवासी अशोक नगर सरकंडा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे बगदई मंदिर के पास नवधा रामायण पाठ से लौटते समय महर्षि कश्यप नगर कॉलोनी के पास चार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की और जियो मोबाइल व जेब में रखे 1000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 18 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर अशोक नगर अटल आवास के पास घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में करन यादव उर्फ केडी (19) एवं दुर्गेश साहू उर्फ मुंडा (20) ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में अन्य पीड़ितों से लूटे गए मोबाइल व नगदी भी बरामद हुई। पुलिस ने संगठित अपराध पाए जाने पर धाराओं का विस्तार करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page