
बिलासपुर / थाना रतनपुर की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना: पीड़िता ने दिनांक 08/11/2025 को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी आशिफ खान (उम्र 21 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, कोटा) दो वर्ष पूर्व से पीड़िता को स्कूल जाते समय पीछा करता था और शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने पीड़िता को नाबालिग जानते हुए भी उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
फरार आरोपी: अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलते ही आरोपी आशिफ खान अपने घर से फरार हो गया था।
कार्यवाही: मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने और गंभीर प्रकृति का होने के कारण, रतनपुर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर कड़ी मेहनत से उसकी तलाश की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी: आशिफ खान पिता फरीद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।




