बिलासपुर: पचपेड़ी थाना परिसर में वर्दी पहनकर बुलेट पर रील बनाती महिला थाना प्रभारी का वीडियो वायरल …

बिलासपुर: पुलिस विभाग द्वारा ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद एक नया मामला सामने आया है। जिले के पचपेड़ी थाने में पदस्थ थाना प्रभारी कमला पुसाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में महिला थाना प्रभारी वर्दी पहने नजर आ रही हैं और थाना परिसर के भीतर बुलेट बाइक पर रील बनाती दिख रही हैं। वीडियो में बाइक थाने के बाहर से अंदर की ओर आती हुई दिखाई देती है। परिसर में पुलिसकर्मी की इस तरह की गतिविधि को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और इसके समय की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के लिए समय-समय पर जारी गाइडलाइन्स के बाद अब यह देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।

