तोरवाबिलासपुर

तोरवा पुलिस व साइबर टास्क टीम की संयुक्त कार्रवाई, 11.80 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस एवं साइबर इस्टआफ़ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.80 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई अप.क्र. 19/2026 धारा 20(बी)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।


गिरफ्तार आरोपियों में बहादुर सिंह राठौर पिता कमल प्रसाद राठौर (28 वर्ष), निवासी ग्राम लालपुर बस स्टैंड के पास पेंड्रारोड थाना गौरेला जिला जीपीएम तथा इंद्रजीत कुरील पिता किशनलाल कुरील (26 वर्ष), निवासी कटनी मुड़वारा जयहिंद चैक मां मेडिकल के पीछे थाना रंगनाथ जिला कटनी (मध्यप्रदेश) शामिल हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल एवं सीएसपी (कोतवाली) श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में साइबर यूनिट और थाना तोरवा प्रभारी श्री अभय सिंह बैस द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।


दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमुनगर ओवरब्रिज के पास मैदान में दो संदिग्ध व्यक्ति भारी पीठ्ठू बैग के साथ खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर दोनों बैग से खाकी टेप में लिपटा कुल 11.80 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये है, बरामद किया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page