तोरवा

तोरवा पुलिस की सख्त कार्रवाई: 6 फरार वारंटी गिरफ्तार, 2 बदमाशों पर प्रतिबंधक कार्यवाही .

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 6 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के साथ ही 2 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर शहर में गुंडा-बदमाशों, अड्डेबाजों और नशाखोरी पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 03 अप्रैल 2026 की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 2 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार वारंटी इस प्रकार हैं—
चेतन नाग, पिता गोविंदा नाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा।
रोहित ध्रुव, पिता संतोष ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा।
अभिषेक जाना उर्फ कलुवा, पिता सुनील जाना, उम्र 25 वर्ष, निवासी लालखदान, थाना तोरवा।
अमित कुमार बघेल, पिता स्व. ओझा दास बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी लालखदान, थाना तोरवा।
आलोक टांडी, पिता जगन्नाथ टांडी, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा।
चंद्रप्रकाश कोल उर्फ गुंडा, पिता जोहन जाज कोल, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा।

प्रतिबंधक कार्यवाही में—
दुना भास्कर, पिता लक्ष्मी नारायण, उम्र 21 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, थाना तोरवा।
दीपक बजाज, पिता राजेश बजाज, उम्र 22 वर्ष, निवासी तोरवा बस्ती, बिलासपुर।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, प्रधान आरक्षक निसार परवेज तथा आरक्षक सरफराज खान, अजय शर्मा और अखिलेश राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page