छत्तीसगढ़बिलासपुर

जुआ पर पुलिस का प्रहार: 52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 593/2025 के अंतर्गत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की गई है।

आरोपियों के नाम .


1. प्रभात सिंह ठाकुर
पिता – अश्वनी सिंह ठाकुर | उम्र – 27 वर्ष
निवासी – ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2. सायबान अली
पिता – सफर अली | उम्र – 55 वर्ष
निवासी – रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3. रामजी केंवट
पिता – स्व. गेंदराम केंवट | उम्र – 57 वर्ष
निवासी – ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ग्राम पौंसरा खार में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खेलते व खिलाते पाए गए। पुलिस ने मौके से 02 बंडल 52 पत्ती ताश, एक नीले रंग का तिरपाल, ₹27,020 नगद, 01 मोबाइल फोन तथा 10 मोटरसाइकिलें जप्त कीं। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹5,37,020 बताई गई है। आरोपियों को 15 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर 16 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page