
बिलासपुर / सकरी थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं — रूपेश जांगड़े पिता राधेश्याम जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 काठा टोनी सकरी, परमेश्वर वस्त्रकार पिता विदेशी वस्त्रकार उम्र 25 वर्ष निवासी नवागांव, कैलाश श्रीवास पिता रामप्रसाद श्रीवास उम्र 45 वर्ष निवासी घुरू सकरी, रोशन श्रीवास पिता कैलाश श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी घुरू सकरी, रोहित श्रीवास पिता कैलाश श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी घुरू सकरी, दिनेश लहरें पिता रामकुमार उम्र 25 वर्ष निवासी परसादा सकरी, आरती बघेल पिता स्व. हरिसिंह जटवार उम्र 27 वर्ष निवासी आनंद नगर उश्लापुर सकरी तथा रजनी जटवार पिता हरिसिंह जटवार उम्र 40 वर्ष निवासी आनंद नगर उश्लापुर सकरी।
जानकारी के अनुसार ये सभी आरोपी मारपीट के वारंटी मामले में लंबे समय से वांछित थे। थाना सकरी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सकरी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




