छत्तीसगढ़बिलासपुर

गंभीर चाकूबाजी कांड का खुलासा, पचपेड़ी पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

बिलासपुर/ थाना पचपेड़ी पुलिस ने चाकू मारकर गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपियों को मात्र कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 26 नवंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे सुकुलकारी निवासी कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब पीने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए पीड़ित पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर थाना पचपेड़ी में तत्काळ अपराध दर्ज किया गया तथा मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, बिलासपुर ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और पतासाजी के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. कमल कुमार महिलांगे, पिता स्व. जेठूराम महिलांगे, उम्र 53 वर्ष


2. राकेश कुमार महिलांगे, पिता कमल कुमार महिलांगे, उम्र 24 वर्ष


3. जयश कुमार महिलांगे, पिता कमल कुमार महिलांगे, उम्र 19 वर्ष


4. एक विधि से संघर्षरत बालक, सभी निवासी सुकुलकारी, थाना पचपेड़ी



सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए 27 नवंबर 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page