Blogछत्तीसगढ़बिलासपुर

कोनी पुलिस का अपराधियों पर प्रहार, दो बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में अपराध व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में कोनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और संभावित अपराध को घटित होने से पहले ही रोक दिया।


कोनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई और नागरिकों ने राहत की सांस ली।

आरोपियों का विवरण—


1 वीरेंद्र पात्रे, पिता स्व. रामकुशल पात्रे, उम्र 41 वर्ष, निवासी सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।


2 बादल चतुर्वेदी, पिता सोनू चतुर्वेदी, उम्र 18 वर्ष, निवासी सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, मारपीट, धमकी या आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।


कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page