सरकंडा

एसी कॉपर पाइप चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस ने 43 हजार का माल बरामद किया .

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र में एसी के कॉपर पाइप चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया पूजा उर्फ प्रिंसी देवांगन, निवासी गुलाबनगर मोपका ने 27 मार्च 2026 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च की शाम वह अपनी ब्यूटी हैवन यूनिसेक्स सैलून दुकान बंद कर घर चली गई थीं। अगले दिन दोपहर में पास की दुकान संचालक शुभम जायसवाल ने फोन कर सूचना दी कि उनके और प्रार्थिया के दुकानों में लगे एसी के कॉपर पाइप गायब हैं।

मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात चोर ने कॉम्प्लेक्स के सामने बने सीढ़ी मार्ग से प्रवेश कर दोनों दुकानों के एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए। चोरी गए पाइप की कुल कीमत लगभग 43 हजार रुपये आंकी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पूरन नेताम (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 168 नग कॉपर पाइप (करीब 8.5 किलो) एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page