बिलासपुरसरकंडा

हिंदू नेता राम सिंह ठाकुर के करीबी राजीव शर्मा रेप केस में गिरफ्तार, हिंदुत्व के लिए शर्मनाक ..

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को आर्मी से रिटायर्ड और हिंदू संगठन का वरिष्ठ नेता बताने वाले राजीव शर्मा को महिला से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाई और स्वयं को अविवाहित बताया, जबकि बाद में पता चला कि वह पहले से विवाहित है और उसकी एक बच्ची भी है।

🚨 शादी का झांसा, दुष्कर्म, गर्भपात और अपहरण
“हिंदुत्व का ज्ञान देने वाला” निकला महिला शोषण का आरोपी


महिला के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू किया, यहां तक कि जबरन गर्भपात भी कराया गया। आरोपी लगातार महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और अपहरण जैसी हरकतों से भय का माहौल बनाया।


डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता रश्मित कौर चावला

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध


धारा 294, 323, 506, 376(2)(n) एवं 313 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


🔴 हिंदुत्व की बात करने वाले पर दाग .


चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी राजीव शर्मा, हिंदू संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर का करीबी बताया जा रहा है और खुद को हिंदुत्व का बड़ा पैरोकार बताता है। ऐसे में महिला के साथ हुए इस घिनौने अपराध को लेकर इसे हिंदुत्व के नाम पर पाखंड और शर्मनाक कृत्य बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page