कोनीबिलासपुर

अवैध शराब बिक्री पर कोनी पुलिस का प्रहार, 33 पाव देसी प्लेन शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर / थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी प्लेन शराब की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 33 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत लगभग 2640 रुपये आंकी गई है।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है।


दिनांक 10 जनवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमतला पानी टंकी के पास संजय सूर्यवंशी नामक व्यक्ति देसी प्लेन शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संजय सूर्यवंशी पिता स्व. केसनंद सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रमतला, थाना कोनी को पकड़ा गया।


आरोपी के हाथ में एक सफेद रंग का थैला था, जिसे चेक करने पर उसमें 33 नग देसी प्लेन शराब पाई गई। प्रत्येक कांच की शीशी में 180-180 एमएल शराब भरी हुई थी। आरोपी शराब रखने व बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेश किया जाएगा।


थाना कोनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page