बिलासपुरसिविल लाइन

अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 4 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार .

बिलासपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की गई है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी के माध्यम से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम ने व्यापार विहार स्थित तारामंडल के पीछे रेलवे लाइन के पास दबिश दी। वहां घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक CG-10 CD-1592 को रोका गया।
बरामदगी और गिरफ्तारी
वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 4.35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 42,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जो संभवतः नशे की बिक्री से अर्जित किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक गुप्ता (29 वर्ष), निवासी बजरंग चौक तालापारा के रूप में हुई है।
होगी ‘एंड टू एंड’ जांच
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर अब ‘एंड टू एंड’ इन्वेस्टिगेशन की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहाँ से लाया गया था और शहर में इसे किन-किन ठिकानों पर खपाया जाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page