छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार .

बिलासपुर /  कोटा थाना अंतर्गत पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।


यह मामला 26 नवंबर, 2025 को प्रकाश में आया, जब प्रार्थी ने कोटा थाने में अपनी नाबालिग बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।

आरोपी बसंत रात्रे

पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी बसंत रात्रे (उम्र 20 वर्ष, साकिन लिम्हा, थाना तखतपुर) को पकड़ा। आरोपी अपहृता को बहला-फुसलाकर तुरकाडीह ले गया था।
कोटा पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद करने के बाद, आरोपी बसंत रात्रे को 10 दिसंबर, 2025 को गिरफ्तार किया और उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सउनि नहरू राम साहू, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया, आरक्षक ओंकार नेताम, और आरक्षक प्रफुल्ल यादव की टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोटा पुलिस ने आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page