चकरभाठाबिलासपुर

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एलाइंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान फटा पहिया, 60 यात्री सुरक्षित …

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट (6E / Alliance Air) की लैंडिंग के दौरान अचानक दाईं तरफ का पहिया (टायर) फट गया। पहिया फटने के साथ ही उसमें आग लग गई, जिससे विमान कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता चला गया। इस घटना के बाद फ्लाइट के भीतर यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, एलाइंस एयर के इस विमान ने शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी थी। लगभग ढाई घंटे के सफर के बाद जब विमान बिलासा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड कर रहा था, तभी यह तकनीकी हादसा हुआ।
अचानक बनी आपातकालीन स्थिति में पायलट ने गजब की सूझबूझ और नियंत्रण का परिचय दिया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की गति को नियंत्रित किया और उसे रनवे पर सुरक्षित रोक लिया। विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी 60 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है।
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा बलों और फायर फाइटिंग टीम ने मोर्चा संभाला। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर विमान की जांच की और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। पायलट की तत्परता से 60 जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page