बिलासपुर

खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त .

बिलासपुर । जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान कई स्थानों पर खनिजों का अवैध परिवहन करते वाहन पकड़े गए। सरकंडा क्षेत्र से गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और रेत परिवहन करते 1 हाइवा जब्त किया गया। वहीं निरतु से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा अशोक नगर क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन भी जब्त किया गया।

इस तरह कुल 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 8 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सरकंडा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। विभाग द्वारा संबंधित प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page