सीपत

सीपत पुलिस ने छेड़छाड़ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .

बिलासपुर ।सीपत थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लॉट पर काम करने गई थी। काम खत्म कर करीब 3:30 बजे जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला संतोष कुमार पटेल उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ते हुए आया।

आरोपी ने प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, गाली-गलौच की और छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत थाना सीपत पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम हरदाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page