बिलासपुरसिविल लाइन

नेहरू चौक सिग्नल पर लोगों से जबरन पैसे मांगकर परेशान करने वाली दो किन्नर गिरफ्तार .

बिलासपुर / सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 को पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लोगों को परेशान कर पैसे मांगने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जूली चौधरी (उम्र 36 वर्ष) एवं नफीसा खातून (उम्र 25 वर्ष), दोनों गुरु रजिया किन्नर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास वाहनों के रुकने पर ये आरोपी परिवारों के साथ यात्रा कर रहे लोगों, विशेषकर महिलाओं से तालियां बजाकर जबरन पैसे मांगते हुए उन्हें परेशान कर रहे थे। उनके व्यवहार से आम नागरिकों में आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई थी और मौके पर भीड़ भी एकत्र हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों को परेशान करने या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर जानकारी मिला है कि गुरु रजिया किन्नर का नाम पूर्व में भी विवादों से जुड़ चुका है। लगभग दो वर्ष पूर्व किन्नरों के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया था। इसके अतिरिक्त भोजपुरी टोल प्लाजा क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों (sex racket) के संचालन के आरोप भी चर्चा में रहे हैं। कुछ माह पूर्व थाना हिर्री क्षेत्र में पुलिस कर्मियों से विवाद और हुज्जतबाजी की घटना भी सामने आई थी। इन घटनाओं को लेकर आम नागरिकों एवं किन्नर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

फिलहाल पुलिस ने वर्तमान प्रकरण में प्राप्त शिकायत एवं मौके की स्थिति के आधार पर कार्रवाई की है और आगे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page