बिलासपुरसरकंडा

सरकंडा पुलिस ने 68 लाख की ठगी का किया खुलासा, पति-पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार .

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने कोयला व्यापार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 68 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


प्रार्थी अरविंद सिंह पवार, निवासी उज्जैन (मध्यप्रदेश) ने 11 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी बायो फ्यूल एवं ब्रिकेट्स का व्यवसाय करता है। मार्च 2025 में अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान ने उससे संपर्क कर कोयला व्यापार में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने की बात कही। इसके बाद उसकी मुलाकात सोनम कश्यप और नहरू साहू से कराई गई।


आरोपियों ने स्वयं को “सुपर कोल ट्रेडिंग” एवं “एस.एस. कोल ट्रेडिंग” का प्रोप्राइटर बताकर कोयला व्यापार में प्रति टन 200 से 500 रुपये मुनाफा देने का झांसा दिया। भरोसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग तिथियों में कुल 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये निवेश किए। कुछ रकम वापस करने के बाद भी आरोपियों ने 67 लाख 97 हजार 374 रुपये वापस नहीं किए और टालमटोल करने लगे।

आरोपियों के नाम व पते


1 नहरू उर्फ नहरू साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, हाल मुकाम रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकंडा, बिलासपुर।


2 अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजस्व कॉलोनी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।


3 सोनम कश्यप, उम्र 26 वर्ष, पति नहरू उर्फ नहरू साहू, निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, हाल मुकाम रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकंडा, बिलासपुर।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page