छत्तीसगढ़बिलासपुर

नववर्ष से पहले कोनी पुलिस का सख्त यातायात अभियान, 05 दिनों में 107 चालान .

बिलासपुर / नववर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विगत 05 दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 107 चालानी कार्यवाहियां की गई हैं।

कोनी पुलिस द्वारा चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), तेज एवं लापरवाह वाहन चालन, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहन, अवैध अथवा बिना नंबर प्लेट वाहन, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तथा सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नववर्ष के अवसर पर सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, वहीं लापरवाही व नशे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभ—इंजीनियरिंग, एजुकेशन एवं एनफोर्समेंट—में से एनफोर्समेंट को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता व जिम्मेदारी विकसित हो सके।


कोनी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित व अनुशासित तरीके से नववर्ष मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page