
बिलासपुर। थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी, पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जा सके।
पुलिस को बीते कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति आपसी विवाद, गाली-गलौज एवं हुड़दंग के माध्यम से आमजन में भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान की तथा विधिसम्मत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हुई है और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
आरोपीगण
1 रोहित कुमार पटेल, पिता – राजकुमार पटेल, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – मगरपारा, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर (छ.ग.)
2 चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई, पिता – होरीलाल, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – कोड़ापूरी, थाना सकरी, बिलासपुर (छ.ग.)
3 जितेश नागदेव उर्फ जीतू, पिता – स्व. रामचंद्र नागदेव, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – मसानगंज सिंधी कॉलोनी, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर (छ.ग.)
4 संजय कोसले, पिता – स्व. रूपचंद कोसले, उम्र – 24 वर्ष, निवासी – मगरपारा, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर (छ.ग.)
सिविल लाईन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले, असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि, विवाद या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति बनाए रखी जा सके।




