छत्तीसगढ़बिलासपुर

अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, युवाओं से कलेक्टर की अपील .

बिलासपुर / भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती के तहत जिले के इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस के साथ-साथ नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा पदों के लिए पात्र हैं। निर्धारित आयु सीमा 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक रखी गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 तथा जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page