छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेलगहना पुलिस की रेड कार्रवाई में 6 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व ताश जप्त .

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिले में चल रहे प्रहार अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के ग्राम बहेरामुड़ा स्थित शासकीय स्कूल के पीछे दबिश दी। वहां ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए छह व्यक्तियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. सुनील पेन्द्रो (35)


2. शनि केवट (45)


3. समारू मेश्राम (50)


4. सुनील कुमार कांशीपुरी (41)


5. लक्ष्मण सिंह उईके (58)
सभी निवासी बहेरामुड़ा, चौकी बेलगहना


6. श्रवण कुमार खुसरो (45), निवासी लहंगाभाठा



पुलिस ने आरोपियों से नकद 13,840 रुपये, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फटटी और एक एलईडी टॉर्च जप्त की है। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया है।

बेलगहना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ व अन्य अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page