
बिलासपुर / सरकण्डा पुलिस ने चोरी की एक वारदात का महज 24 घंटे में समाधान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मशरूका बरामद किया है। प्रार्थी अब्यय भारतीय शोखावत राजपूत जैन ने 28 नवंबर की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब 12.30 बजे घर लौटने पर उसने घर के बाहर एक संदिग्ध युवक को देखा, जो उसे देखते ही भाग गया। कमरे के अंदर दो युवक बैग खंगालते मिले, जो उसके पहुंचने पर फरार हो गए। बैग से 2000 रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल चार्जर सहित चोरी होना पाया गया।
रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम सक्रिय हुई। चोरी गए मोबाइल को बेचने की कोशिश की सूचना पर पुलिस ने उत्तम साहू को पकड़ा, जिसने अपने साथियों के नाम बताए।
आरोपी एवं पता –
1. उत्तम साहू उर्फ सिद्धू साहू
पिता – राजेन्द्र साहू, उम्र –
पता – काली मंदिर के पास, भाठापारा खमतराई, थाना सरकण्डा
2. अजय चौहान
पिता – संतोष चौहान,
पता – मुरूम खदान अटल आवास, सरकण्डा
3. रेहान खान उर्फ मोमीन उर्फ मैहफुज
पिता – मोह. मनसूर मोमीन,
पता – बंधवापारा, चौबे कॉलोनी, सरकण्डा,
तीनों आरोपियों से मोबाइल फोन व 2000 रुपये नकद सहित करीब 6000 रुपये का मशरूका बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




