छत्तीसगढ़बिलासपुर

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई .

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह चौक मेन रोड पर चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाले एक युवक को कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 608/2025 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव पिता दिनेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तुर्काडीह चौक मेन रोड पर एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी राहुल यादव को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर चाकू को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


कोनी पुलिस की जनअपील


पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page